मरीज की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी अस्पताल पर गिरी गाज, हुआ सील

महराजगंज

महराजगंज जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पतालों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख* अपनाया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में नौरंगिया रोड पर स्थित एक *अवैध रूप से संचालित अस्पताल* पर छापेमारी कर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

 

कार्रवाई के दौरान अस्पताल में पटखौली सिसवा निवासी सुमन पत्नी संदीप नाम की एक महिला मरीज भर्ती पाई गईं, जिनकी *14 जुलाई को डिलीवरी हुई थी। मौके पर कोई भी **प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था, न ही प्रसव से जुड़ी कोई जरूरी सुविधा थी। यह अस्पताल **बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी उपकरणों के* चलाया जा रहा था, जो कि नियमों का घोर उल्लंघन है।

डिप्टी सीएमओ की टीम में ऑर्डिनेटर आदित्य पांडे और अन्य सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला मरीज को *सुरक्षित रूप से सीएचसी घुघली पहुंचाया*, जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में *अवैध हॉस्पिटलों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जहां बिना किसी योग्यता और अनुमति के चिकित्सा कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। शिकायतों के आधार पर यह **पहली बड़ी कार्रवाई* थी। इस छापेमारी से क्षेत्र के अन्य अवैध हॉस्पिटलों में *हड़कंप मच गया* है। कुछ संचालकों ने तो अपने अस्पताल बंद कर दिए हैं, जबकि कई *फरार बताए जा रहे हैं*।

अस्पताल संचालक *अश्वनी पाठक* से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय चौकी प्रभारी रमेश कुमार, दीवान अभय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.