महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के अड्डा बाजार गांव में रविवार दोपहर करीब 11 बजे यूरिया खाद से लदी एक ट्रक नहर रोड पर स्थित नहर में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के अड्डा बाजार गांव में रविवार दोपहर करीब 11 बजे यूरिया खाद से लदी एक ट्रक नहर रोड पर स्थित नहर में पलट गई। शिखर राइस मिल के पीछे हुई इस दुर्घटना में, ट्रक पर लदी लगभग 550 बोरी यूरिया में से आधे से अधिक खाद पानी में गलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
इस हादसे में ट्रक चालक सद्दाम को हल्की चोटें आई हैं, जबकि खलासी सत्य प्रकाश सुरक्षित बच गया है। खलासी ने बताया कि वे गोरखपुर के नकहां रैक प्वाइंट से यूरिया खाद लोड कर महुअवा अड्डा बी पैक्स जा रहे थे।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र के किसान पहले से ही यूरिया की किल्लत का सामना कर रहे हैं। 14 चक्का ट्रक में लदी अधिकांश खाद के पानी में गल जाने की संभावना ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
बी पैक्स के सचिव सुधाकर मिश्रा ने बताया कि उन्हें लगभग 11 बजे ट्रक पलटने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे से ट्रक से यूरिया खाद निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। सचिव का कहना है कि खाद निकालने का काम जारी है और आगे अधिकारियों की कार्ययोजना के बाद ही इसके वितरण के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।
कुशीनगर :रविवार कोमें एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब सिद्धार्थनगर के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही कुटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (NH-28) पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई@Uppolice pic.twitter.com/1NgowRoSP7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2025























