महराजगंज को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य शुभारंभ,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने किया उद्घाटन

महराजगंज

महराजगंज जनपदवासियों का केंद्रीय विद्यालय का दशकों पुराना सपना आखिरकार गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर साकार हो गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपदवासियों का केंद्रीय विद्यालय का दशकों पुराना सपना आखिरकार गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर साकार हो गया। महराजगंज में नव-निर्मित केंद्रीय विद्यालय का आज भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन जिले के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अनुराज जैन ने किया।

यह विद्यालय महराजगंज के शैक्षिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि जिले में केंद्रीय विद्यालय की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अनुमति मिलने के केवल एक माह के भीतर ही करीब 150 बच्चों का नामांकन पूरा कर लिया गया, जो इस विद्यालय के प्रति जन आकांक्षाओं को दर्शाता है।

विद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें पांच कक्षाएं, एक स्टाफ रूम, कंप्यूटर कक्ष और एक विशाल हॉल का निर्माण किया गया है। प्रारंभिक चरण में कक्षा पांच तक की पढ़ाई शुरू की जा रही है, जिससे छोटे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संभाग वाराणसी के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ अनुराज जैन और उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा दोनों ने बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विद्यालय महराजगंज के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.