श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाला रिफाइंड तेल चोरी होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

श्रावस्ती जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाला रिफाइंड तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। इकौना ब्लॉक गेट के पास स्थानीय लोगों ने एक ई-रिक्शा से 230 पाउच रिफाइंड तेल ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह रिफाइंड तेल ई-रिक्शा की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#श्रावस्ती जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाला #रिफाइंड तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। इकौना ब्लॉक गेट के पास स्थानीय लोगों ने एक ई-रिक्शा से 230 पाउच रिफाइंड तेल ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह रिफाइंड तेल ई-रिक्शा की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। pic.twitter.com/qPBctdJgx3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2025
यह घटना आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आने वाली सरकारी सामग्री की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े घोटाले का हिस्सा हो सकता है, जिसमें सरकारी अनाज और अन्य सामग्री की कालाबाजारी की जा रही है।
पुलिस अब ई-रिक्शा के मालिक और फरार चालक की तलाश कर रही है ताकि इस चोरी के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। यह भी जांच का विषय है कि यह रिफाइंड तेल आंगनबाड़ी केंद्र से कैसे बाहर आया और इसमें कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।
लखनऊ: यूपी में 45 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, योगी सरकार ने जारी किया आदेश pic.twitter.com/w9VJDmulLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2025


















