भूकंप से हिला दिल्ली-NCR, करीब 10 सेकेंड तक कांपी धरती 4.4 रही तीव्रता

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। दिल्ली, नोएडा और मेरठ गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आज गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बीच आए इन झटकों ने लोगों को चौंका दिया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में दिल्ली से 51 किलोमीटर दूर स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में काम कर रहे लोगों और घरों में बैठे लोगों ने भी इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया।

हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। यह घटना एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता को रेखांकित करती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.