महराजगंज: आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब बेचता युवक गिरफ्तार, नेपाल से लाता था शराब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आनंद नगर रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के आनंद नगर रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र साहनी (उम्र 23 वर्ष), पुत्र महेंद्र साहनी, निवासी खालिकगढ़ टोला आराजी सुबाइन, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान जितेंद्र साहनी ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए नेपाल से शराब लाकर स्टेशन के आसपास अधिक दामों पर बेचता था। इसी कमाई से उसका गुजारा चलता था। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 30 अदद जूही नेपाली शराब बरामद हुई है।

बरामदगी के बाद, जितेंद्र साहनी के विरुद्ध स्थानीय थाना में मुकदमा अपराध संख्या 06/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक राजकुमार थाना प्रभारी जीआरपी थाना आनंद नगर, हेड कांस्टेबल सुनील त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुनील चौधरी, और हेड कांस्टेबल नरसिंग यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.