सिद्धार्थनगर में राज्यसभा सांसद निधि से हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज सांसद निधि (राज्य सभा) वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज सांसद निधि (राज्य सभा) वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। राज्यसभा सांसद बृजलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में बने लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को पठन-पाठन की बेहतर सुविधा मिलेगी। लोकार्पण के बाद सांसद बृजलाल और अन्य अतिथियों ने लाइब्रेरी का भ्रमण किया। सांसद बृजलाल ने अपनी स्वलिखित पुस्तक लाइब्रेरी हेतु जिलाधिकारी को भेंट की।

इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट परिसर में पार्क निर्माण कार्य और विकास भवन से लेकर साड़ी तिराहा तक सार्वजनिक उद्यान/पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इन पार्कों के निर्माण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को हरे-भरे स्थानों पर टहलने व मनोरंजन करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजलाल, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पौधरोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उपप्रभागीय वनाधिकारी बीना त्रिपाठी, तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहल सिद्धार्थनगर में बुनियादी ढांचे के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.