मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट,अधिकारियों ने परखी औघड़नाथ मंदिर व्यवस्थाएं

मेरठ

मेरठ जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में, कमिश्नर और डीआईजी ने आज बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के रूट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.