मेरठ :बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना उमस से मिली निजात किसानों को भी फायदा

मेरठ

मेरठ जनपद वासियों को आखिरकार चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद वासियों को आखिरकार चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद, कल से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। बीती रात से लेकर आज सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने शहर के तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों ने राहत की साँस ली है।

गर्मी और उमस से परेशान शहरवासी अब सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बारिश से न सिर्फ आम जनजीवन को राहत मिली है, बल्कि किसानों के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होगी। फसलों को इस बारिश से नई जान मिलेगी, जिससे उनकी पैदावार में सुधार की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24