मेरठ : बारिश में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, मचा हड़कंप

मेरठ

मेरठ जिले के नौचंदी में बारिश ने मचाई तबाही, तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

मेरठ जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश के कारण जहां एक तरफ़ मौसम में ताजगी लौट आई हैं, वहीं दूसरी तरफ एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर -9 में करीब 25 साल पुराना मकान बारिश में धराशाई हो गया।

इस मकान में कपड़े का कारखाना भी चल रहा था। आपको बता दें कि बारिश में केवल तीन मंजिला मकान ही नहीं गिरा, बल्कि कपड़े का कारखाने के साथ-साथ एक व्यक्ति भी मलबे में दब गया।
सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर देखने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा रखा है।

 

 

Voice of News 24