महराजगंज : टूटी नालियां, खराब सड़कें और बेपरवाह जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदाराना करतूतें, ग्राम सभा रामपुर के लोगों के लिए बनी मुसीबतों का सबब

महराजगंज

जनपद महराजगंज के धानी विकासखण्ड अंतर्गत रामपुर में टूटी नालियां और खराब सड़कें, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के खंड विकास धानी क्षेत्र स्थित ग्राम सभा रामपुर में बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। गांव में टूटी नालियां और सड़कों की बदहाली के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरसीसी (RCC) सड़क के बगल में बनी नालियां जगह-जगह से टूटी हुई हैं, और कई स्थानों पर तो नालियों का नामोनिशान ही नहीं है। संबंधित अधिकारियों की अनदेखी या क्षेत्र के लोगों की उदासीनता का खामियाजा आज रामपुर गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गांव की गलियां और सड़कें इतनी खराब हैं कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

रामपुर गांव की हर गली और सड़क पर नालियां टूटी होने के कारण आने-जाने वाले सभी लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों में विकास के लिए काफी धन खर्च किया जा चुका है, लेकिन रामपुर क्षेत्र की बदहाली को देखकर ऐसा लगता है कि विकास केवल कागजों तक सीमित रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नालियों को सड़क से लगभग चार इंच ऊपर बनाया गया है, जिसके कारण बरसात के समय पानी बहने का कोई रास्ता नहीं बचता और सारा पानी सड़क पर ही भर जाता है। कहीं-कहीं तो नालियों के ऊपर बड़ी-बड़ी घासों का ढेर लगा हुआ है, जो यह दर्शाता है कि इन नालियों की सालों से सफाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय प्रधान से बातचीत की, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है।

गांव की ऐसी जर्जर हालत है तो, ग्रामीण विकास हेतु चलाए जा रहे अभियान और खर्च किए जा रहें लाखों-करोड़ रुपए आखिर जा कहां रहें हैं? सबसे बड़ा सवाल।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.