बलरामपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने 155 ग्राम प्रहरियों को बांटी साइकिलें, सुरक्षा होगी और मजबूत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जनपद बलरामपुर के 11 थानों के 155 ग्राम प्रहरी/चौकीदारों को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान ग्राम चौकीदारों के स्वास्थ्य और मनोबल को ऊंचा रखने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक ने साइकिल वितरण के दौरान ग्राम प्रहरियों की पुलिस व्यवस्था में भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्राम प्रहरी ग्राम स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण सूचना तंत्र के केंद्र के रूप में कार्य करते हैं। श्री विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ग्राम प्रहरियों को देय टॉर्च भत्ता, टॉर्च बैटरी भत्ता और अन्य सभी सुविधाएँ समय से उपलब्ध कराई जाएँ।

थानावार वितरित की गई साइकिलों का विवरण

थाना को0 नगर: 08
थाना को0 देहात: 30
थाना गौरा चौराहा: 12
थाना ललिया: 13
थाना म0तराई: 11
थाना पचपेंड़वा: 10
थाना को0 उतरौला: 15
थाना श्रीदत्तगंज: 13
थाना गैंड़ास बुजुर्ग: 20
थाना रेहरा बाजार: 13
थाना सादुल्लानगर: 10
कुल: 155 साइकिलें
अपराध रोकथाम में चौकीदारों की अहमियत

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने अपराधों की रोकथाम में ग्राम चौकीदारों की अहम भूमिका के बारे में बताया। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें, आपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डी.के. श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.