महराजगंज : थाना समाधान दिवस पर भिटौली थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज

थाना समाधान दिवस पर भिटौली थाने पर डीएम और एसपी द्वारा लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज शनिवार को थाना भिटौली में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और गुण–दोष के आधार पर आए प्रकरण को निक्षेपित किया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया और पिछले थाना दिवस में आए 03 शिकायतकर्ताओं से बात कर उनके निस्तारण के विषय में जानकारी ली। शिकायतकर्ताओं द्वारा निस्तारण के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भूमि विवाद के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया। अवशेष मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सम्यक कार्यवाही द्वारा तय समयसीमा में और नियमानुसार शिकायतों को निस्तारित करें। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत थाने में आने वाले फरियादियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि आमजन में थानों को लेकर भय होने के बजाय विश्वास पैदा हो और वो खुलकर अपनी बात थानों में कह सकें। उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मामलों के निस्तारण हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गई है। समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.