कोल्हुई (महराजगंज) :
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगभग प्रत्येक दिन सड़क हादसे की कई ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें किसी की दर्दनाक मौत तो किसी की हालत गंभीर होती रहती है।
कुछ इसी प्रकार का एक घटनाक्रम महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परमेशरापुर से सामने आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक परमेशरापुर गांव के सामने चार पहिया और स्कूटी के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के दौरान स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उक्त मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेज दिया गया। पुलिस घटनाक्रम के कारणों की पुष्टि के लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।























