बलरामपुर : सूदखोरों की प्रताड़ना नहीं झेल पाया व्यक्ति, राप्ती नदी में कूदकर किया आत्मदाह, बेटे ने सूदखोर दबंगों पर लगाया मार-पीट का आरोप

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर में सूदखोर दबंगों की धमकी से सहमा व्यक्ति नदी में कूदकर दे दी जान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा में एक व्यक्ति ने सूदखोरों की धमकी और मारपीट से परेशान होकर राप्ती नदी में कूदकर जान दे दी।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बलरामपुर के गौर चौराहा क्षेत्र के चीलही खुर्द रेवारी गांव निवासी रमेश सिंह (50) ने राप्ती नदी में कूद कर जान दे दी। रमेश सिंह के पुत्र रजनीश सिंह ने बताया गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के आटा पूरे जुड़ावन के ओम प्रकाश सिंह ने सूद पर कर्ज देते हैं, वह बृहस्पतिवार को 20 लोगों के साथ घर पर आए और पिता पर पांच लाख बकाया होने की बात कह कर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे।
रजनीश ने बताया कि देर रात तक बहस हुई। पिता ने बताया कि वह पूरा बकाया लौटा चुके हैं। अब बेवजह यह लोग दबाव बना रहे हैं।

दरअसल रमेश सिंह भी मूल रूप से गोंडा के परसपुर आटा पूरे जुड़ावन गांव के ही निवासी हैं। रजनीश ने बताया कि वर्ष 2005 से उनके पिता परिवार के साथ बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में आकर घर बनाकर रहने लगे थे। इतने दिनों बाद सूद का काम करने वालों ने पिता को मारा-पीटा और धमकाया तो वह बृहस्पतिवार की करीब आधी चले गए।

आज शुक्रवार को राप्ती नदी में उनका शव मिला है। रमेश की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक के बेटे ने तत्काल ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य 20 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग किया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नदी से शव निकाला जा चुका है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद दोषियों की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.