गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को सूर्यकुंड में नगर निगम की ओर से 4.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण कर उसे गोरखपुर की जनता को समर्पित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को सूर्यकुंड में नगर निगम की ओर से 4.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण कर उसे गोरखपुर की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सांसद रविकिशन पर मजाकिया लहजे में चुटकी लेते हुए कहा कि “रविकिशन जी के पास पैसा है, तो वह 12-15 लाख खर्च कर सकते हैं, लेकिन जिस गरीब के पास पैसा नहीं है, उसको सरकार भी सपोर्ट करती है।”
मुख्यमंत्री ने आमजन के लिए इन कल्याण मंडपमों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपये हम भी देते हैं। इसके साथ-साथ अगर कोई अलग से मांगलिक कार्यक्रम करना चाहता है, तो उसको अब 11,000 रुपये या 25,000 रुपये में इतना बड़ा कल्याण मंडपम मिल जाए, तो अपने सभी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ एक अच्छा कार्यक्रम बना सकते हैं।” यह सुविधा समाज के हर वर्ग को किफायती दरों पर भव्य आयोजन करने का अवसर प्रदान करेगी।
कल्याण मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में इस पहल पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए उसकी जरूरत के अनुरूप आवश्यक संसाधन और सुविधाएँ जुटाना किसी भी लोकप्रिय सरकार का कार्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कल्याण मंडपम जैसी अभिनव सुविधा शुरू करने के लिए गोरखपुर नगर निगम की सराहना की और घोषणा की कि भविष्य में ऐसे कल्याण मंडपम उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनाए जाएँगे।
सीएम योगी ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि “मुझे अच्छा लगा कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है, जिसने यह पहल शुरू की है, और आज गोरखपुर नगर निगम में यह सातवां कल्याण मंडपम बन रहा है, जिसमें से एक का पहले लोकार्पण हो गया और दूसरे का लोकार्पण हो रहा है, जिसमें से पांच अभी निर्माणाधीन हैं।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने अपनी विधायक निधि का सारा पैसा इसी प्रकार के कल्याण मंडपम बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार आम नागरिकों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनपद #महराजगंज के नगर पंचायत निचलौल में बीती रात 4 जून के करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया थाना रोड स्थित यादव पेट्रोल पंप के बगल में माँ वैष्णो स्वीट हाउस के सामने, एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रोड पार कर रहे एक नौजवान को जोरदार टक्कर मार दी @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/5HZkKXtt0p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2025


















