महराजगंज: चोरों के हौसले बुलंद, विद्यालय में चोरी के वारदात को दिया अंजाम

महराजगंज

महराजगंज जनपद  के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चोरों ने रातों-रात एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद  के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चोरों ने रातों-रात एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर प्रवेश किया और लव-कुश कक्ष में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़कर तिजोरी में रखे लगभग 22 हजार रुपये नगद और एक गुल्लक में रखे पैसे चुरा लिए। इस घटना से स्कूल प्रशासन स्तब्ध है।

यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले भी एक बार स्कूल में चोरी हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौबे ने अड्डा बाजार चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत जाँच में जुट गई है।

चौकी प्रभारी अड्डा बाजार का कहना है कि प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौबे से लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि पुलिस पूरी तत्परता से जाँच कर रही है और जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी हुए सामान और नकदी को बरामद करेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.