उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच IPS वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी अधिकारियों को बिना अवकाश लिए अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Image

 

IPS अधिकारियों के ट्रांसफर का विवरण

आनन्द सुरेश राव कुलकर्णी (IPS, 2008 बैच): गोरखपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में डीआईजी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

 

शिवासिम्पी चनप्पा (IPS, 2009 बैच): वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर थे। अब उन्हें गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

दिनेश कुमार पी. (IPS, 2009 बैच): बस्ती परिक्षेत्र में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

संजीव त्यागी (IPS, 2010 बैच): कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं, लखनऊ में डीआईजी पद पर थे। अब उन्हें बस्ती परिक्षेत्र में डीआईजी के रूप में तैनात किया गया है।

शिवहरि मीना (IPS, 2010 बैच): तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। अब उन्हें वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर भेजा गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.