सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु का दौरा किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कपिलवस्तु स्थित ऐतिहासिक स्तूप और म्यूजियम का अवलोकन किया।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का सम्भाव्यते सिद्धार्थनगर का पहला दौरा था उनके साथ डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गौतम बुद्ध के पिता राजा शुद्धोधन के राजमहल के अवशेषों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित भन्तेगणों से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके पश्चात, उन्होंने कपिलवस्तु म्यूजियम में महात्मा गौतम बुद्ध की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविन्द माधव ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
#लखनऊ : आज एक बजे #शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन pic.twitter.com/0hElM1RRyV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2025























