सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध व्यक्ति का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के तकियवा गांव में आज सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के तकियवा गांव में आज सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान कठेला गर्वी गांव के टोला पटना निवासी 65 वर्षीय धर्मराज के रूप में हुई है।

सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कठेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की।

मृतक की बड़ी बेटी शिव कुमारी और दामाद विजय कुमार ने धर्मराज की हत्या का आरोप लगाया है। दामाद विजय कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके ससुर धर्मराज ने तकियवा के एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। जब धर्मराज ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह व्यक्ति टालमटोल कर रहा था।

विजय कुमार के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे आरोपी और एक अन्य व्यक्ति धर्मराज को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव ले गए थे, जिसके बाद आज उनका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि धर्मराज की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।

कठेला के एसएचओ शेषनाथ यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.