बलरामपुर: मामूली कहासुनी को लेकर युवक को मारी गोली हालत गंभीर,आरोपी मौके से फरार,जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में कल बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। 25 वर्षीय राजन वर्मा जब गांव से अपने घर लौट रहा था,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में कल बुधवार शाम लगभग 7 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। 25 वर्षीय राजन वर्मा जब गांव से अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के ही अनुपम यादव नामक युवक ने उस पर फायर कर दिया।

घायल राजन की मां सुगना देवी ने बताया कि एक व्यक्ति उनके बेटे को पकड़कर ला रहा था, तभी अनुपम यादव दौड़ता हुआ आया और कट्टे से गोली मार दी। गोली राजन की कमर में लगी और शरीर को पार कर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार राजन ने बताया कि वह गांव में गुटखा खरीदने गया था और लौटते समय यह घटना हुई। वहीं, सुगना देवी के अनुसार, राजन और अनुपम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, गोलीकांड का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल राजन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। आरोपी अनुपम यादव के पिता बलरामपुर न्यायालय में वकील हैं और अनुपम वहीं मुंशी का काम करता है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.