महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा में आज एक बड़ी खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा में आज एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार नीचे गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उठाया और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेज दिया। फिलहाल, चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है।
इस घटना के बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या सड़कों पर लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का सिलसिला कभी रुकेगा?
घायल युवकों की पहचान पिंटू मिश्रा और रिंकू मिश्रा के रूप में हुई है, जो बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू को इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं।
महराजगंज:झनझनपुर-बाघापार मार्ग पर वाल्मिकीनगर का जर्जर पुल खतरे का सबब, प्रशासन बेखबरhttps://t.co/QNvy7nD30k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2025





















