बलरामपुर: पारिवारिक कलह में मैकेनिक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के सोनपुर गांव के बेलास मजरे में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुरजनपद के सोनपुर गांव के बेलास मजरे में आज सोमवार को एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अविनाश गौतम के रूप में हुई है। उनका शव आज दोपहर लगभग 2 बजे उनके घर की छत से लटका पाया गया।

जानकारी के अनुसार, अविनाश मणिपुर बाजार में मैकेनिक का कार्य करते थे, लेकिन कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी पिछले छह माह से मायके में थीं और उनका छह वर्षीय पुत्र भी अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। आठ वर्ष पूर्व विवाहित अविनाश कभी-कभी अपने बेटे से मिलने जाते थे, लेकिन पत्नी के साथ उनके संबंधों में तनाव बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी पत्नी से फोन पर कुछ कहासुनी भी हुई थी।

सोमवार दोपहर जब अविनाश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला और कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने घर में झांककर देखा तो अविनाश का शव छत से लटका हुआ था। तत्काल ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

सीओ ललिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि यह आत्महत्या है या कुछ और।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.