सिद्धार्थनगर: विधायक विनय वर्मा का बेबाक अंदाज, BEO को कहा ‘दलाल’, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शोहरतगढ़ को ‘दलाल’ कहते हुए नजर आ रहे हैं।

यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर भी उपस्थित थे।

वीडियो में विधायक विनय वर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं, “जब खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ को यह नहीं पता कि जनप्रतिनिधि कौन है, तो मैं उनका क्या करूंगा? क्या ये लोग दलाली करने आए हैं?”

यह वीडियो आज का बताया जा रहा है, और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.