महराजगंज:खजुरिया गांव की सड़क बनी तालाब, कचरे से राहगीर परेशान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरिया में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और कचरे के ढेर से राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरिया में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और कचरे के ढेर से राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी इस कदर भर गया है कि वह अब तालाब जैसा दिख रहा है, जिससे गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है, जिन्हें इस जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के पानी के साथ बहकर आए कचरे ने स्थिति और भी खराब कर दी है, जिससे सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है और बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है और अब वे स्वयं ही सफाई करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

 

Voice Of News 24