सिद्धार्थनगर: धूल भरी आंधी के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में आज मौसम ने अचानक करवट ली। धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक ला दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में आज मौसम ने अचानक करवट ली।धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक ला दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हालांकि, इस धूल भरी आंधी से कच्चे आम के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण कई जगह आम टूटकर गिर गए, जिससे व्यापारियों को आर्थिक क्षति पहुंची है।

जिले के आधे हिस्से में धूल भरी आंधी और बारिश का असर देखने को मिला, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Voice Of News 24