सिद्धार्थनगर:इटवा पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी की फॉर्च्यूनर और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज  जनपदीय एसओजी/सर्विलांस और थाना इटवा की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी सफलता।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के निर्देशन में आज  जनपदीय एसओजी/सर्विलांस और थाना इटवा की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी और उसमें रखी लाइसेंसी रिवाल्वर की चोरी की घटना का अनावरण किया है। इस मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन, निवासी भरवटिया मुस्तहकम, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर को कस्बा इटवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई एक लाइसेंसी रिवाल्वर (नंबर M 7393) बरामद की है। बरामदगी और अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में धारा 61 (2) क बी०एन०एस० व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

Voice Of News 24