महराजगंज: एडीएम पंकज वर्मा का तबादला, प्रशांत कुमार भारती होंगे नए ADM

महराजगंज

 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा का तबादला कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब मथुरा जनपद का नया ADM (FR) नियुक्त किया गया है।

पंकज वर्मा, जो महराजगंज में अपनी कुशल और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे, ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण राजस्व मामलों का निस्तारण किया और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी।

बुलंदशहर के ADM प्रशासन रहे प्रशांत कुमार भारती को महराजगंज का नया ADM (FR) नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी प्रशासनिक दक्षता का लाभ महराजगंज को मिलेगा।

 

Voice Of News 24