लखनऊ/महराजगंज
लखनऊ के नेहरू युवा केंद्र संगठन के बहुद्देशीय हाल में दिनांक 14 और 15 मई को आयोजित प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में महराजगंज जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखनऊ के नेहरू युवा केंद्र संगठन के बहुद्देशीय हाल में दिनांक 14 और 15 मई को आयोजित प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में महराजगंज जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद से शामिल हुए 7 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर महराजगंज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
जिला आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सचिव संजय सैनी के कुशल नेतृत्व में जिले की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सब जूनियर वर्ग में सत्यम और सृजन शुक्ला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार और जूनियर दिव्यांग वर्ग में शहजाद अंसारी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त, युवराज कुमार जायसवाल ने रजत पदक जीता, जबकि शुभम गौंड ने लेफ्ट आर्म में रजत और राइट आर्म में कांस्य पदक हासिल किया। किशन ने लेफ्ट आर्म में कांस्य पदक जीतकर टीम के पदकों की संख्या में इजाफा किया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों हुई प्रथम जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता से चयनित इन 7 खिलाड़ियों ने पहली ही बार में प्रदेश स्तर पर पदक जीतकर महराजगंज की प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत अब जनपद के इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर दशरथ गुप्ता (अध्यक्ष, इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस), जीवेश मिश्रा (सचिव, इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस), रितेश त्रिपाठी (प्रबंधक, फन वैली स्कूल), राजकुमार जयसवाल (प्रबंधक, जी एस पी एकेडमी), अंकुर गुप्ता (प्रबंधक, शांति बाल विद्या मंदिर), जियाउल हक (प्रबंधक, ग्रीन माउंट एकेडमी), घनश्याम सिंह (प्रबंधक, पैराडाइज एकेडमी) समेत प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, रियाज अली, आकाश चौधरी, महेश राजभर, उत्सव शर्मा, राहुल राय, सुरज रावत, ऋषि और साकार थापा आदि ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























