महाराजगंज: जेल रोड पर नवोदय विद्यालय के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, घायल अस्पताल में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जेल रोड स्थित नवोदय विद्यालय के सामने आज दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के जेल रोड स्थित नवोदय विद्यालय के सामने आज दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल घायल की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

Voice Of News 24