लखनऊ
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस में सवार 5 यात्री जिंदा जलकर अपनी जान गंवा बैठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस में आग लगी, ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत बस से कूदकर फरार हो गए, जबकि अंदर कई यात्री फंसे रह गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दर्दनाक घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और फरार ड्राइवर व कंडक्टर की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025


















