बलरामपुर:पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मुख्य आरोपी पति को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना उतरौला क्षेत्रांतर्गत महदेइया बाजार में पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पति कल्लू उर्फ मकसूद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के थाना उतरौला क्षेत्रांतर्गत महदेइया बाजार में पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पति कल्लू उर्फ मकसूद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते हुई थी, जिसमें कल्लू ने अपनी पत्नी बुच्चा को आग के हवाले कर दिया था। बुच्चा ने खुद को बचाने के प्रयास में अपनी 17 वर्षीय बेटी निशा को पीछे किया, जिससे वह भी झुलस गई।

इलाज के दौरान पत्नी बुच्चा की मौत हो गई, जबकि बेटी निशा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव और सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 14 मई को निरीक्षक अपराध मृत्युंजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कल्लू उर्फ मकसूद अहमद को पकड़ी चौराहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24