लखनऊ
पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कथित मिसाइल हमले के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कथित मिसाइल हमले के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के विरुद्ध सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे प्रदेश में बुधवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि ऑपरेशन के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पूरे प्रदेश में पुलिस को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























