महराजगंज
महराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिसुनपुरा निवासी अभिषेक (22) पुत्र बहाउ ने गुजरात में करंट की चपेट में आने से तोड़ दिया दम, खाना खाने के बाद हाथ धाने जाने के लिए लोहे का दरवाजा पकड़ते ही हो गया ये दर्दनाक हादसा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद भिटौली थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव के निवासी 22 वर्षीय अभिषेक भारती की गुजरात के सूरत में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अभिषेक, जो जेसीबी ड्राइवर का काम करता था, कुछ दिन पहले ही सूरत में रोजगार के लिए गया था।

आज, 6 मई को दोपहर करीब 1:00 बजे, वह अपने दोस्तों के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद हाथ धोने के लिए अपने कमरे पर गया था। जैसे ही उसने लोहे का दरवाजा खोला, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथ में काम कर रहे लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद, डॉक्टरों को सफलता नहीं मिली और अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे बाद अभिषेक ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि अभिषेक, बहाउ भारती का इकलौता पुत्र था। इस दुखद खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























