सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद की बांसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को धर दबोचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की बांसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन अली के रूप में हुई है, जो बिहार राज्य के गोपालगंज जिले का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी रोशन अली को इटवा रोड पर ग्राम हेलवाजोत पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, रोशन अली पर गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पहले से ही मामले दर्ज थे। इसके अतिरिक्त, उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 , 304Aऔर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत भी मामले दर्ज हैं। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला भी दर्ज किया गया है।
बांसी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस टीम में उप निरीक्षक राम कैलाश भारती समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी रोशन अली को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















