सिद्धार्थनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा, हालत गंभीर जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है। बढ़नी से गोरखपुर जा रही एक डेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है। बढ़नी से गोरखपुर जा रही एक डेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे में युवक का एक हाथ कट गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उसका बाजार थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने बिना देर किए उसे सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह घटना उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड नंबर 06, महुआ ढाला इलाके में हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और युवक कौन है।

 

Voice Of News 24