बलरामपुर:बलरामपुर में रफ्तार का कहर,ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत बाइक सवार पिता-बेटा गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला बताते चले की नगर कोतवाली के ठीक सामने शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला बताते चले की नगर कोतवाली के ठीक सामने शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोंडा से बलरामपुर की ओर आ रही एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में बाइक सवार मीरा देवी और उनकी ढाई साल की मासूम बेटी अदिति ने मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, मीरा देवी के पति और उनके 4 वर्षीय बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतका मीरा देवी के पिता ने बताया कि वे गोंडा जनपद के भावनियापुर इटियाथोक के निवासी हैं। उनकी बेटी का विवाह बलरामपुर जनपद के थाना महाराजगंज के ग्राम सुगानगर में हुआ था। आज वे अपनी बेटी और दोनों पोते-पोती को बाइक से उनके ससुराल छोड़ने जा रहे थे। दुर्भाग्यवश, महाराजगंज तराई के सुगानगर पहुंचने से कुछ ही किलोमीटर पहले यह दुखद घटना घट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.