जौनपुर

जौनपुर संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की उपस्थिति में सभी ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और गरिमा सुनिश्चित करने के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही उपस्थित कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने तथा संविधान में निहित कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने देखा और सुना।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















