सिद्धार्थनगर: वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो महिला द्वारा लड़के को चप्पल से मारने का वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद थाना उसका बाजार क्षेत्र पुलिस सहायता केंद्र उसका राजा के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद थाना उसका बाजार क्षेत्र पुलिस सहायता केंद्र उसका राजा के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक लड़के का कॉलर पकड़कर उसे चप्पल निकालकर मारती हुई दिखाई दे रही है।

 

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रही महिला लड़के को पकड़कर बार-बार चप्पल से मारती हुई नजर आ रही है, जबकि आसपास कुछ लोग खड़े होकर यह दृश्य देख रहे हैं। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि महिला लड़के को क्यों मार रही है और दोनों के बीच क्या संबंध है।

फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर सकती है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.