महराजगंज:बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव के पास कल शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव के पास कल शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नटवा जंगल के रहने वाले 20 वर्षीय सचिन अपनी रिश्तेदार, परतावल टोला बभनौली निवासी बीना देवी (40 वर्ष) को लेकर परतावल में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों अपनी बाइक से वापस नटवा जंगल स्थित अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वे बसहिया खुर्द के समीप पहुंचे, तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे सचिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बीना देवी को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.