महाराजगंज
महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए सभी आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल मृतकों की पहचान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय पुलिस इस भीषण सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























