सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज 63वीं अंतर जनपदीय तैराकी व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज 63वीं अंतर जनपदीय तैराकी व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।
यह अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता गोरखपुर जोन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें जोन के कुल 09 जनपद हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न जनपदों से आए हुए युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना का महत्व बताया और उन्हें निष्ठा एवं लगन से प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि आपसी सौहार्द और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























