सिद्धार्थनगर: व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने महिला आयोग उपाध्यक्ष को बताईं नगरपालिका की समस्याएं

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  चारु चौधरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चारु चौधरी का जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका की गंभीर समस्याओं से राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को अवगत कराया।

अजय कसौधन ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था अत्यंत खराब है और पूरे नगर में पर्याप्त संख्या में शौचालयों का अभाव है। उन्होंने श्रीमती चारु चौधरी से इन समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने जिलाध्यक्ष की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों से इस विषय में बात करेंगी और जल्द ही उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला महामंत्री भीमचंद, संजय कसौधन, सीमा मिश्रा, राजकमल जायसवाल, सिद्धार्थ अग्रहरि, अनिल राना, राघवेन्द्र सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नगरपालिका की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.