बलरामपुर : जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से की बातचीत

बलरामपु

बलरामपु जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज नवीन मंडी समिति स्थल, बलरामपुर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपु जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज नवीन मंडी समिति स्थल, बलरामपुर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंडी स्थल पर वर्तमान में तीन गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधे बातचीत की। उन्होंने किसानों से उनकी उपज की बिक्री में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अब किसान भाई घर बैठे ही अपनी उपज की बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों द्वारा किसानों के घर पर जाकर उनकी उपज की खरीद की जाएगी। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों की सुविधा के लिए घर से उपज की खरीदारी की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर रखे स्टॉक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों का भुगतान निर्धारित समयावधि यानी 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शीतल पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.