सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में आज बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आज बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिन में तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मूसलधार बारिश में तब्दील हो गई। इस बारिश से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह राहत मिश्रित भावनाएं लेकर आई।
बारिश के कारण एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत महसूस हुई, वहीं दूसरी ओर किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। कई गांवों में खुले में रखा गया पशुओं का चारा भीग गया, जिससे पशुपालकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
हालांकि, कुछ किसानों ने उम्मीद जताई है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे आगामी फसल चक्र के लिए ज़मीन की तैयारी में मदद मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025













