निचलौल में बीईओ ने एक विद्यालय पर जानें क्यों ताला लटकाने और विद्यार्थियों को घर भेज दोबारा इस विद्यालय में न आने का दिया निर्देश?

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल में बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद, विद्यार्थियों को भेजा घर, दिया सख्त हिदायत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ गठित टीम द्वारा जांच पड़ताल की प्रक्रिया जारी है। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा जिले में विद्यालय की मान्यता,मानक से अधिक शुल्क लेने तथा मनमाने तरीके से पुस्तकों का क्रय करने अभिभावकों को जबरदस्ती पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य करने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जांच टीम गठित किया गया है। जिसमे लगभग छह बिंदुओं पर कक्षा एक से लेकर इंटर तक संचालित किए जा रहे विद्यालयों की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसी संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत एसपी पब्लिक स्कूल छितौना का निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया गया और संचालित विद्यालय के आवश्यक कागजात मांगने पर कोई वैद्य कागजात उपलब्ध नहीं हुआ।ऐसी स्थिति में यह विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त संचालित पाया गया।जिसके पश्चात उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। साथ ही स्कूल को बंद कर पठन-पाठन कर रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई कि भविष्य में फिर से विद्यालय का संचालन होते पाया गया तो आरटीई एक्ट 2009 के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.