राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत आज, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो और मरो का मैच

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह भिड़ंत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।

अंक तालिका की बात करें तो मुंबई इंडियंस इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। आज का मैच जीतकर मुंबई इंडियंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 10 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है और 6 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी होगा।

हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए जयपुर का मैदान हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम ने जयपुर में खेले गए 75% मैचों में हार का सामना किया है। ऐसे में आज के मुकाबले में घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी रह सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस जयपुर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर महत्वपूर्ण दो अंक हासिल करती है। क्रिकेट प्रेमियों को आज एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद होगी।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI 

राजस्थान रॉयल्स : 

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक।

इंपैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे

मुंबई इंडियंस :

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमराह

इंपैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा/कर्ण शर्मा

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.