अम्बेडकरनगर
सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, विकासशील,निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

11:55 बजे अम्बेडकरनगर पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य, सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती में शामिल होंगे केशव
सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, विकासशील,निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर बाग में आयोजित है कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर में मौर्य समाज द्वारा सम्राट अशोक जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक मई को कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कटारिया बाग, टांडा रोड पर होगा। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है। साथ ही सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और युवाओं को सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरित करना है।
आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों पर प्रस्तुतियां होंगी। युवाओं के लिए विशेष व्याख्यान और संवाद सत्र रखे गए हैं। इनमें सम्राट अशोक के जीवन और उनके धर्म परिवर्तन पर चर्चा होगी। उनकी नीति, प्रशासनिक दृष्टिकोण और सामाजिक समरसता पर भी विचार-विमर्श होगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























