महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोखरी की जमीन पर मदरसा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोखरी की जमीन पर मदरसा द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। सोमवार की शाम रामनगर के दीवान टोला में यह कार्रवाई की गई, जिसमें बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के दीवान टोला स्थित गाटा संख्या 330 की जमीन, जो कि पोखरी की भूमि है, पर मदरसा इस्लामिया अरबिया चिश्तिया फैजुर्रशुल द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद मदरसे द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।
इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। राजस्व विभाग द्वारा चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से मदरसे के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान निचलौल के एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ अनुज सिंह और ठूठीबारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों के लिए यह एक कड़ा संदेश है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























