महराजगंज:पहलगाम हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों का कैंडल मार्च, जोरदार प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में आज नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर और जोरदार नारे लगाकर इस कायराना हरकत के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।


इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय मंडल व्यापार अध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल, हरिओम मद्धेशिया, मुक्ति नाथ, आशीष साहनी, मार्कण्डेय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक शामिल हुए। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतकों के लिए न्याय की मांग की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से आतंकवाद के खात्मे के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की है। व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरा व्यापारी समुदाय शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।

 

Voice Of News 24